सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश
समाज को सशक्त एवं खुशहाल बना रही है संस्था

समाज को सशक्त एवं खुशहाल बना रही है संस्था

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के विचार

शिव आमंत्रण, मऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के दौरे पर निकले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के मऊ पहुंचने पर संस्था की मऊ जिला प्रभारी बीके विमला के साथ भाई-बहनों ने उनसे स्नेह-मुलाकात कर शुभकामनायें दी।
मुलाकात के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, कि संस्था की नि:स्वार्थ सेवाएं वैश्विक स्तर पर सराहनीय हैं। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में जबकी मानव का जीवन अनेक अनिश्चितताओं से भरा हुआ है जिससे मानव जीवन असंतुलित और तनावग्रस्त हो चुका है, ऐसे समय में संस्था अपनी आध्यात्मिक सेवाओं के द्वारा उन्हें आंतरिक रूप में सशक्त एवं खुशहाल बना रही है।
संस्था की मऊ प्रभारी बीके विमला से संस्था के साथ की अपनी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा, कि मुझे लखनऊ में प्रवास के दौरान संस्था की तत्कालीन मुख्य संचालिका, परमपूज्य दादी जानकी का पावन सानिध्य प्राप्त करने का शुभ-अवसर प्राप्त हुआ यह मेरा परम सौभाग्य है। उक्त अवसर पर उन्होंने संस्था की अनेक गतिविधियों के बारे में बीके विमला से विस्तार से जानकारी ली ।
उक्त अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी, बीजेपी, पूर्व जिलाध्यक्ष मऊ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसिला प्रसाद उपाध्याय, सीता राय, पूर्व चेयरमैन, अजमतगढ़ अरविन्द जायसवाल के साथ अनेक विशिष्ट जनों को बहनों ने परमात्म संदेश देने के साथ ईश्वरीय सौगात प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुलाकात में बीके पूनम, बीके सोनी, बीके पंकज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *