/* SC_TH_END:4.3.24:4ddc8370 */ ब्रह्माकुमारीज़ में आकर मन की दिव्यता बढ़ जाती है – शिव आमंत्रण
सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी परमात्म स्मृति सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी
ब्रह्माकुमारीज़ में आकर मन की दिव्यता बढ़ जाती है

ब्रह्माकुमारीज़ में आकर मन की दिव्यता बढ़ जाती है

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, गाजियाबाद (उप्र)। ब्रह्माकुमारी गुलमोहर गार्डन सेवाकेंद्र पर दीवाली महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह ने कहा कि पुराने की सफाई तथा जीवन में खुशियां व आनंद का अनुभव करते हुए पूरा भारत जैसे प्रकाशमान हो जाता है। ब्रह्माकुमारीज़ में आकर मन की दिव्यता बढ़ जाती है। बाल्टिक देशों के सेवाकेंद्रों की निदेशिका और महिला प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी चक्रधारी दीदी ने कहा कि आंतरिक ज्ञान, गुण और शक्तियों को जागृत कर अंतर्मन को प्रकाशमान करने का यह पर्व हमारे जीवन को परिवर्तित करता है। हमारे मन के प्रकंपन पूरे विश्व को प्रभावित करते हैं। सकारात्मक संकल्पों द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यही है अंतर्मन की ज्योति जलाना। परमात्मा द्वारा प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश राजयोग के निरंतर अभ्यास से ज्वाला का रूप लेकर हमारे पुराने संस्कारों को परिवर्तित करता है। पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी ने अपने आध्यात्मिक जीवन का अनुभव साझा किया। पार्षद सुमन लता पाल ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजीव त्यागी, बीके रूपा बहन, दीपांशी बहन, भावना बहन, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन ब्रह्माकुमार रमेश भाई ने किया। सेवाकेन्द्र संचालिका बीके लवली दीदी ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *