सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
रीवा में निकाली स्वच्छता अभियान रैली

रीवा में निकाली स्वच्छता अभियान रैली

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, रीवा। म.प्र. के रीवा में स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके निर्मला के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई जिसकी शुरूआत झिरिया सेवाकेंद्र से बीके निर्मला और रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष हाजी ए के खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
इस अभियान में शहर के 45 वाडों में संगोष्ठियों और रैलियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए बृहद् अभियान चलाया जा रहा है। रैली शहर के शिल्पि प्लाजा से निकली और विभिन्न मार्गों से होते हुए साई मंदिर से आगे निकली। जगह जगह स्लोगनों, नारों और जागरूकता भाषणों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए सचेत किया गया।
स्वच्छता रैली के प्रमुख संयोजक नीरज त्रिपाठी, धीरज तिवारी, प्रिया चतुर्वेदी, कर्नल संदीप पटेल के अलावा ब्रह्माकुमारीज की ओर से बीके डॉक्टर अर्चना, बीके प्रकाश के साथ कई भाई-बहने और गणमान्य नागरिकोने रैली को सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *