सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
युवाओं ने लिया मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता करने का संकल्प मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता को बढ़ावा देने आगे आए युवा नशा छोड़ आदर्श जीवन जी रहे लोगों की कहानियों से लोगों को रुबरु कराएं: कलेक्टर शुभम चौधरी मम्मा ने अपने श्रेष्ठ कर्मं, मर्यादा और धारणाओं से आदर्श प्रस्तुत किया विश्वभर में एक करोड़ लोगों को दिया योग का संदेश एक करोड़ लोगों को देंगे राजयोग का संदेश योग को खेती में शामिल करने से होगा पूरे समाज का कल्याण: कुलपति
उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा रविशंकर प्रसाद ने जारी किया दादी जानकी का पोस्टल स्टैम्प - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा रविशंकर प्रसाद ने जारी किया दादी जानकी का पोस्टल स्टैम्प

उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा रविशंकर प्रसाद ने जारी किया दादी जानकी का पोस्टल स्टैम्प

मुख्य समाचार

करोना कॉल में तन और मन के स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर कर  रही ब्रह्माकुमारीज संस्थान-नायडू

शिव आमंत्रण,दिल्ली/आबू रोड, 12 अप्रैल, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। यह संस्था केवल समाज में नहीं बल्कि प्रत्येक मन में शांति के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान करोना कॉल में तन और मन के स्तर पर स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह की समस्याओं से गुजर रहे लोगों को मानसिक स्तर पर शांति देने में अपनी ब्रह्माकुमारीज संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। उक्त उदगार भारत के उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू ने व्यक्त किये। उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दादी जानकी पर डॉक टिकट जारी करते हुए कही।  

डॉक टिकट जारी करते उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा अन्य।  

उन्होंने कहा कि भारत की स्प्रीुअल टीचर दादी जानकी का आवाज पूरे विश्व ने सुना है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान पूरे विश्व में मूल्यों और संस्कृति के लिए जानी जाती है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने महिलाओं के समान, सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है और कर रही है। समाज में व्याप्त वाद और तमाम तरह की सामाजिक विकृतियों को सहज और सरल भाषा में दूर कर रही है। इससे समाज में शांति और सौहाद्र्र पैदा होती है। भारतीय मूल्य और परम्परा को पूरे विश्व में जीवंत किया है। दादी जानकी का जीवन हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में सूचना एवं टेलिकम्यूनिकेशन केन्द्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पोस्टल डिर्पाटमेंट महान लोगों के सम्मान में डॉक टिकट जारी करता है। लेकिन आज वास्तव में पोस्टल डिपार्टमेंट का सम्मान बढ़ गया है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने पूरे विश्व में भारत की संस्कृति को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। सीबीआई के पूर्व निदेशक डी आर कार्तिकेयन ने कहा कि दादी का जीवन और ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आदर्श के रूप में जाना जाता रहा है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका बीके आशा तथा कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि आज का दिन नारी सशक्तिकरण के लिए भी जाना जायेगा। क्योकि पूरे विश्व में सामाजिक उत्थान के लिए जिस तरह से दादी ने काम किया उनकी याद में डॉक टिकट जारी करना बेहद सम्मान की बात है।
कार्यक्रम में जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञ बीके शिवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा जीवन प्रबन्धन के बारे में भी टिप्स दिये। इस अवसर पर दादी जानकी की निजी सचिव रही बीके हंसा, बीके जेमिनी समेत कई लोग उपस्थित थे।
 कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा केन्द्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दादी जानकी का पांच रूपये का डॉक टिकट जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *