/* SC_TH_END:4.3.24:4ddc8370 */ सपना वही है जो आपको सोने न दे – शिव आमंत्रण
सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी परमात्म स्मृति सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी
सपना वही है जो आपको सोने न दे

सपना वही है जो आपको सोने न दे

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

जिलाधिकारी ने महिलाओं को सौंपे लोन सर्टिफिकेट

शिव आमंत्रण, मुजह्लफ्फरनगर। मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपना वही है जो आपको सोने न दे। आज मुज़फ्ह्लफरनगर की जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी (जे ) ने साबित कर दिखाया है कि वह जो सोचती है उसे ठान लेती हैं और कर दिखाती हैं। सप्ताह भर चला नारी शक्ति मिशन अभियान जनपद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जनपद में महिलाओं के स्वावलंबी बनने को लेकर महिला सुरक्षा, महिला सम्मान जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
जनपद में अपनी पारी का आगाज़ वृक्षारोपण अभियान से करने वाली महिला जिला अधिकारी ने प्रत्येक क्षेत्र में जनपद को बुलन्दियों पर पहुंचाने की कोशिश की है। महिला सशक्तिकरण के लिये उनका आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। स्वयं का रोज़गार स्थापित कर वह समाज मे अपने आप को सम्मान के साथ स्थापित कर सके। इन्ही प्रयासों के चलते मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी स्वावलम्बन के तहत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बैंक अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए बीस हजार रूपये ऋण प्रदान करने हेतु सर्टिफिकेट प्रदान किये गये व रचनात्मक कार्यों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छ: महिलाओं को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके प्रियांशी भी मुख्य रुप से मौजूद रही जहां उन्होंने सेल्वा कुमारी को ईश्वरीय सौगात भेंटकर सेवाकेन्द्र पर आने का निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *