सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
ब्रह्माकुमारीज के माउण्ट आबू स्थित ग्लोबल की 29 वी सालगिराह

ब्रह्माकुमारीज के माउण्ट आबू स्थित ग्लोबल की 29 वी सालगिराह

मुख्य समाचार राजस्थान

ग्लोबल हॉस्पिटल वल्र्ड स्टँडर्ड का बना सब भाई-बहनों के सहयोग से

शिव आमंत्रण, माउण्ट आबू। आदिवासी तथा ग्रामीण इलाकों करी सेवा करते हुए ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा संचालित माउण्ट आबू ग्लोबल हॉस्पिटल एण्ड रीसर्च सेन्टर 29 साल का हो गया। 29 सालों में अस्पताल लाखों लोगों के तन, मन को स्वस्थ रखने की सेवा कर रहा है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी बीके निर्वैर ने अपनी शुभकामनाएं दी।

अपनी शुभकामनायें देते हुए हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी बीके निर्वैर।

बीके निर्वैर ने कहा, जबसे ग्लोबल हॉस्पिटल बना है तबसे दादी जानकी जी का भी लण्दन के भाई-बहनों द्वारा अच्छा सहयोग रहा है और अभी भी हो रहा है। उनके सहयोग से यह हॉस्पिटल वल्र्ड स्टँडर्ड का बना है।
सन् 1991 के अक्टूबर मास में ग्लोबल हॉस्पिटल की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात् धीरे-धीरे हॉस्पिटल की सेवाओं का विस्तार हुआ। प्रारम्भ से लेकर अब तक की सेवाओं की पूर्ण जानकारी दी।

हॉस्पिटल के बारे में बताते ग्लोबल के डायरेक्टर प्रताप मिढ्ढा।

हॉस्पिटल के निदेशक बीके डॉ. प्रताप मिड्ढ़ा ने सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा, यह इलाका आदिवासी यों का है। यहां स्वास्थ्य संबंधी कोई सेवाये उपलब्ध नही थी। उनको सेवाये उपलब्ध करने के उद्देश से लण्दन के दादी जानकी फाऊंउेशन की मदद से इसकी शुरूवात हो गई। अनेक सरकारों की भी मदद मिली। ब्रहकुमारी संस्था के संपर्क से अनेक राष्ट्रीय – आंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का भी सहयोग मिला। ब्रह्माकुमारी संस्था के कई भाई-बहनों ने भी अच्छा सहयोग दिया और यह हॉस्पिटल लोगों की सेवा में उपस्थित हुआ। इससे यह सिध्द होता है, कि हम मिलकर सहयोग करेंगे तो मुश्किल से मुश्किल कार्य भी सहज हो जाता है।

मरीज वनिता मनोज और मंजू कोठारी अपना हॉस्पिटल के बारे मे अनुभव बताते हुए।

मरीज़ मंजू कोठारी ने कहा, यहां आपरेशन्स बहुत अच्छे हो रहे है। पहले तो मैने सोचा था कि मै अहमदाबाद वगैरा सिटी में जाऊं। लेकिन कई भाई-बहनों की सलाह से मै यहां पहुंची। आपरेशन होने के बाद मै बहुत खुश हूं। यहां का स्टाफ बहुत ही स्नेह-प्यार से सेवा कर रहा है।

मरीज़ वनीता मनोजा ने कहा, मै घुटने की सर्जरी के लिए यहां आयी हूं। यहां हमें बहुत अच्छी सुविधा मिली। हमे यहां पता ही नही चला कि हम घर में है कि हॉस्पिटल में है। बहुत अच्छा वातावरण मिला। और मै दिल से कहती हूं कि यहां परिवार से बेहतर स्नेह-प्यार मिला, वातावरण अच्छा रहा, ट्रीटमेंट भी बहुत अच्छी मिली।
29वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्लोबल हॉस्पिटल के सभी स्टाफ एवं डॉक्टर्स एकत्रित होकर अपनी शुभकामनाओं को वॉल ऑफ गुड विशिज़ में लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *