सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश
करो स्वचिंतन और पाओ सुख ही सुख

करो स्वचिंतन और पाओ सुख ही सुख

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

ग्वालियर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ज्योति के विचार

शिव आमंत्रण, पन्ना। मध्य पदेश के पन्ना सेवाकेंद्र पर तनावमुक्त जीवन जीने की कला विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्वालियर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ज्योति ने आज के इस वातावरण में स्वयं को शांत, तनावमुक्त और खुशनुमा बनाने की विधि बताते हुए कहा, कि तनाव का मुख्य कारण है कि हम स्वयं की उन्नति के बजाए आज परचिंतन कर रहे रहे हैं। अर्थात कौन क्या कर रहा है? क्यों कर रहा है इसी में उलझे हुए हैं। इसलिए आज हम ये संकल्प लें कि न किसी की बुराई सुनना है न देखना है और न ही वर्णन करना है। वहीं राजेश गमने ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा, कि राजयोग मेडिटेशन से मानसिक रोग ठीक होने के साथ ही शारीरिक रोग भी ठीक हो जाते हैं क्योंकि मन स्वस्थ तो मन भी स्वस्थ।
इस दौरान सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सीता ने बीके ज्योति, बीके ममता, बीके प्रसाद और बीके नंदू समेत आए हुए सभी बीके सदस्यों का स्वागत किया। साथ ही उपस्थित लोगों से उनकी बताई हुई बातों का पालन करने का संकल्प कराया।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *