सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
सुबह जल्दी उठें, मेडिटेशन से बनेंगे मजबूत

सुबह जल्दी उठें, मेडिटेशन से बनेंगे मजबूत

मध्य प्रदेश राज्य समाचार
  • युवा प्रभाग की ओर से पूरे देश में एक साथ, एक दिन और एक समय पर निकाली गई वॉक फॉर पीस
  • युवाओं ने शांति पदयात्रा से दिया सद्भावना का संदेश
  • नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा, शांति का दिया संदेश

शिव आमंत्रण, बीना/मप्र। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के युवा प्रभाग की ओर से नगर में रविवार सुबह 6 बजे युवा शांति पदयात्रा निकाली गई। इसका मकसद युवाओं में शांति की शक्ति, सद्भावना, सौहाद्र्र, एकता और आध्यात्म और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना था। यात्रा की शुरुआत ज्ञान शिखर सेवाकेंद्र से की गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सेवाकेंद्र पहुंची, जहां समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि कैथोरिया ने कहा कि सुबह सूर्योदय से पहले जल्दी उठना चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ब्रह्माकुमारीज में आकर मेडिटेशन करेंगे तो मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। संस्थान द्वारा समाजहित में कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में जागृति आएगी। उनका आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सरोज दीदी ने कहा कि सबसे बड़ी शक्ति होती है मन की शक्ति। सुबह रोज ऊं ध्वनि करने और राजयोग ध्यान करने से हमारी मन की शक्ति बढ़ती है।

पूरे देश में एकसाथ निकाली गई है यात्रा-
युवा प्रभाग की क्षेत्रीय समन्वयक बीके जानकी दीदी ने कहा कि 11 जून को ब्रह्माकुमारीज के देशभर में स्थित सेवाकेंद्र के माध्यम से युवा शांति पदयात्रा एक ही समय पर निकाली गई। भारत सरकार के खेल मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा वाई-20 एजेंडा फॉर यूथ चलाया जा रहा है। जिसका मकसद युवाओं में खेल, तंदुरुस्ती और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। उन्हें सक्रिय गतिविधियों से जोडऩा है ताकि उनका संपूर्ण विकास हो सके। यात्रा में शहर के युवाओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।

प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित-
समापन पर सभी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष मोहम्मद रशीद शेख, मंजू बुंदेला ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि युवा हर बात को पहले समझें फिर निर्णय लें। हम शांतिदूत हैं, तो हमारे कर्म भी उसी अनुसार होना चाहिए। इस मौके पर बीके मधु दीदी, बीके रिया दीदी, विभा राजपूत, शिवांगी राजपूत सहित स्कूल-कॉलेज के युवाओं ने यात्रा में बड़े ही उत्साह से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *