
शिव आमंत्रण, मुंबई। बोरीवली – मुंबई सबजोन के तहत वसई तालुका में नालासोपारा सेवाकेंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा पाटिल द्वारा बीके सारिका का नवरात्रि के अवसरपर नवदुर्गा पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।
नवदुर्गा पुरस्कार और सम्मान केवल ब्रह्मचारिणी और अपने कार्य क्षेत्र में समाज कल्याण करने वाली महिलाओं को ही प्रदान करता हैं। लॉक डाउन के दौरान वसई तालुका, ब्रह्माकुमारीज संस्था के द्वारा ऑनलाइन राजयोग साप्ताहिक कोर्स के माध्यम से लोगों का मनोबल बढाने तथा उन्हें संयम रखने जैसे नैतिक मूल्यों का मागर्दर्शक प्रयास किया गया। यह कोर्स संस्था की ओर से बीके सारिका ने किया था।