सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
दिव्यांग सेवा के लिए एसबीआई ने प्रदान की ट्रेवलर गाड़ी

दिव्यांग सेवा के लिए एसबीआई ने प्रदान की ट्रेवलर गाड़ी

मुख्य समाचार
  • सीएसआर के तहत एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही द्वारा की गई प्रदान
  • दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाया जाएगा अभियान

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। नि:शक्तजन और दिव्यांगों की सेवा के लिए एसबीआई ने एक ट्रेवलर गाड़ी प्रदान की है। इसके माध्यम से दिव्यांगों के कल्याण के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। उन्हें धर्म, संस्कृति, अध्यात्म और राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग एजुकेशन ए‌वं रिसर्च फाउंडेशन के तहत संचालित दिव्यांग सेवा के लिए 13 सीटर फोर्स ट्रेवलर गाड़ी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय सिरोही द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत प्रदान की गई।
शांतिवन में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय उदयपुर के उपमहाप्रबंधक शशिनाथ मिश्र ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा के लिए यह गाड़ी ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान को सौंपते हुए बहुत खुशी हो रही है। आशा है कि इससे दिव्यांगों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि एसबीआई द्वारा दिव्यांगों की सेवा के लिए जो ट्रेवलर गाड़ी प्रदान की गई है, यह बहुत ही सराहनीय सेवा है। इस दौरान गाड़ी का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई, सीए बीके ललित भाई, दिव्यांग सेवा के समन्वयक बीके सूर्यमणि भाई, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार भारद्वाज,  सहायक महाप्रबंधक श्रीनिवासन, परिचालन मुख्य प्रबंधक ललित शर्मा, शांतिवन शाखा प्रबंधक नीतू चौधरी, पीआरओ बीके कोमल भाई,  बैंक स्टाफ अंकुर, प्रवीण, अनिल, नरेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *