सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
केक काटते हुए विजय भाटकर एवं उपस्थित बीके परिवार।

केक काटते हुए विजय भाटकर एवं उपस्थित बीके परिवार।

महाराष्ट्र

सुपर कम्प्यूटर परम के निर्माता ब्रह्माकुमारीज के लोटस हाउस सेण्टर का अवलोकन किया।

डॉ. विजय भाटकर ने लिया राजयोग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प

शिव आमंत्रण, अमरावती। आईटी लीडर के नाम से प्रख्यात वैज्ञानिक, भारत के पहले सुपर कम्प्यूटर परम के निर्माता डॉ. विजय भाटकर ने हाल ही में महाराष्ट्र के अमरावती स्थित ब्रह्माकुमारीज के लोटस हाउस सेण्टर का अवलोकन किया। साथ ही राजयोग ध्यान का महत्व समझते हुए उन्होंने अपने जीवन में इसे अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके दुर्गा, बीके शुभांगी, बीके ज्योति द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया और आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों समेत कई बीके सदस्य उपस्थित रहे।
आपको बता दे, की विजय पाण्डुरंग भाटकर भारत के एक संगणक वैज्ञानिक, सूचना प्रौद्योगिकी के नेतृत्वकर्ता तथा शिक्षाविद हैं। वे भारत के परम नामक सुपर कम्प्यूटर के विकास का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण तथा पद्मश्री विखताब प्रदान किया है जबकि महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया है। इसके साथ ही डॉ. भाटकर ने अब तक 12 किताबों और 80 से अधिक शोध का संपादन एवं लेखन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *