सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश
प्यार-एकता बनाए रखना हमारा मुख्य धर्म है

प्यार-एकता बनाए रखना हमारा मुख्य धर्म है

महाराष्ट्र राज्य समाचार
  • कौमी एकता समारोह में बीके प्रेमलता सम्मानित

शिव आमंत्रण, कामठी/महाराष्ट्र। मुस्लिम समुदाय द्वारा रमजान ईद के उपलक्ष्य में ईद मिलन एवं कौमी एकता समारोह आयोजित किया गया। इसमें विशेष रूप से आमंत्रित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र संचालिका बीके प्रेमलता दीदी ने कहा कि एकता, भाईचारा, प्यार, शांति और सद्भावना सभी धर्म की जड़ है। जो व्यक्ति के आचरण द्वारा समाज में प्रसारित होते हैं, जिसका मुख्य स्त्रोत परमात्मा है। जिनकी मान्यता सभी धर्मों में है। उसे ईश्वर, अल्लाह ,खुदा, नूर कहा जाता है। हम सब एक ईश्वर के बच्चे हैं। आपस में प्यार और एकता बनाए रखना हमारा मुख्य धर्म है। ब्रह्माकुमारीज़ के समाज में उत्कृष्ट योगदान देने पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले द्वारा प्रेमलता दीदी का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *