सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
दिव्यांग लोगों में बांटी घाटकोपर सेवाकेंद्र द्वारा खाद्य सामग्री - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
दिव्यांग लोगों में बांटी घाटकोपर सेवाकेंद्र द्वारा खाद्य सामग्री

दिव्यांग लोगों में बांटी घाटकोपर सेवाकेंद्र द्वारा खाद्य सामग्री

महाराष्ट्र राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, मुंबई। कोरोना महामारी के समय कई ऐसे ज़रूरतमंद लोग हैं जो इस महामारी से भी लड़ रहे हैं और एक वक्त के भोजन के लिए भी तरस रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए मुंबई के घाटकोपर सेवाकेंद्र द्वारा मुंबई से थोड़ी दूर कर्जत स्थित वांगनी गांव के दिव्यांग लोगों और उनके परिवार वालों को खाद्य सामग्री समेत रोज़मर्रा के जीवन में लगने वाली वस्तुओं की किट बांटी गई। यह सेवा सरकारी नियमों का पालन करते हुए की गई जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।
ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए घाटकोपर सबजोन की संचालिका बीके नलिनी ने कहा, कि हम किसी को सहयोग देकर उनपर कोई उपकार नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रकृति के अटल सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं जो कहता है कि जरूरतमंदों को देना सबसे श्रेष्ठ कर्म होता और प्यार – मोहोब्बत से जीना सबसे बडा धर्म होता है, अत: हमारे पास यदि अधिक मात्रा में कुछ हो तो उसका संग्रह करने के बजाए उसे किसी ज़रूरतमंद को देना चाहिए क्योंकि देने में ही सच्चा सुख है, दवा से दुवा जादा असर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *