सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
हर ग्राम पंचायत अपना वॉटर बजट बनाए, बारिश का पानी ज्यादा से ज्यादा सहेजना होगा आध्यात्मिक मार्गदर्शन देकर नशे से दूर रखना और नशामुक्त करना एक बड़ी जिम्मेदारी रैली से सात हजार लोगों ने दिया नशामुक्ति का संदेश पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी की दूसरी पुण्यतिथि आज केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्माकुमारीज के बीच एमओयू साइन दादीजी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं: डॉ. चौरडिय़ा परमात्मा के अवतरण का महापर्व है महाशिवरात्रि: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी
ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवेवर का दुसरा वर्धापन ऑनलाइन मनाया गया - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवेवर का दुसरा वर्धापन ऑनलाइन मनाया गया

ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवेवर का दुसरा वर्धापन ऑनलाइन मनाया गया

महाराष्ट्र राज्य समाचार

जामठा, नागपूरू – ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवर, जामठा का दुसरा वर्धापन दिवस कल मनाया गया। वर्तमान कोविड त्रासदी के कारण यह कार्यक्रम सिर्फ सेंटर निवासी भाई बहनों के बीच मनाया गया। ब्रह्माकुमारीज् परिवार के अन्य सभी विद्यार्थीयों ने घर में बैठे यु-टयुब पर करीब 2500 लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। दो साल पुर्व इस आध्यात्मिक वास्तु का विधिवत उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज् की पुर्व प्रशासिका दिवंगत राजयोगिनी दादी जानकी जी ने सम्पन्न किया था। उन्हीं मधुर स्मृतियों को याद करके कल यह कार्यक्रम मनाया गया।
इस कार्यक्रम में संबोधित करने दिल्ली से ब्रह्माकुमारीज् ओम शांति रिट्रिट सेंटर कि निर्देशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदीजी ऑनलाइन जुडे हुये थे। उन्होंने वर्धापन दिन की बधाईयां देते हुये वर्तमान समय कि गंभीरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहां कोविड-19 की यह त्रासदी से सारा विश्व गुजर रहा है। यह अचानक परिस्थिती आई है, जिसके लिये किसी ने सोचा नहीं था। यह सभी के लिये परीक्षा का समय है, परंतु हमें हर परिस्थिती के लिये एव्हररेडी रहना चाहिये। परिस्थिती अनुसार मार्ग निकाल आगे बढने की हमारी तैयारी हो। उन्होंने कहां, समस्या का वर्णन करने से समस्यायें खत्म नहीं होती। पहाड को टकराने से सिर स्वयं का ही फुटेगा उसके बजाय हम पहाड के बाजु से स्वयं अपना मार्ग निकाले। वर्तमान समय, समय के ईशारे को समझना है। सर्व संसार के त्रस्त लोगों के लिये हमें शुभभावना शुभकामना हो और हमें स्वयं को भी बचाना है। इसके लिये सरकारी निर्देश तथा डॉक्टर्स के निर्देश प्रमाण हमें सभी नियमों का पालन करना चाहिये। सभी अपने मन से भय निकालकर निर्भय हो, स्वयं को परमात्मा की छत्रछाया में सुरक्षित महसुस करे। तन की, घर की, परिसर की स्वच्छता के साथ मन को भी स्वच्छ बनाये, स्वयं को सर्वांगीन रुप से सशक्त बनाये। सबका मनोबल बढाये। आनेवाली भविष्य की परिस्थितीयों को पार करने के लिये भी हम स्वयं को सक्षम बनाये। कार्यक्रम के आरंभ में विश्व शांति सरोवर, नागपुर सेवाकेन्द्र की निर्देशिका ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी जी ने शब्द सुमनों से स्वागत करते हुये कहां कि, विश्व शांति सरोवर दिवंगत पुष्पारानी दीदी जी का सपना था, जो साकार हुआ और ईश्वरीय सेवा के लिये सज्ज हैं। आनेवाले समय में यहां विभिन्न वर्गो की सेवायें सम्पन्न होगी। उन्होंने आशा दीदी को भी नागपुर पधारने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भुमी को दान करने वाले श्री सुशील अग्रवाल जी उपस्थित थे, उन्होंने भी ईश्वरीय कार्य की सराहना करते हुये बधाईया दी। सेंटर की छोटी बहनों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। दिप प्रज्वलन तथा केक काटकर सभी ने अपनी खुशीयां जाहिर की। डॉ. निर्मल चन्ने तथा श्रीमती उषा मंत्री द्वारा लिखीत कुछ भावपुर्ण कवितायें भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के. वर्षा बहन ने किया तथा आभार प्रदर्शन नागपुर सेवाकेन्द्र की उप-संचालिका बी.के. मनिषा दीदी जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *