सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
ब्रह्माकुमारीज का ज्ञान सभी धर्मों से है ऊपर: बीके सारिका - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज का ज्ञान सभी धर्मों से है ऊपर: बीके सारिका

ब्रह्माकुमारीज का ज्ञान सभी धर्मों से है ऊपर: बीके सारिका

महाराष्ट्र राज्य समाचार
दादी जानकी थीं एक आदर्श आध्यात्मिक व्यक्तित्व, विश्व बंधुत्व अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन मे आर्च बिशप डॉ. मचाडो के विचार

शिव आमंत्रण, वसई। महाराष्ट्र के वसई में क्रिसमस के अवसर पर विश्व बंधुत्व विषय पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए बीके सारिका उपस्थित रहीं। इस सम्मेलन की शुरूआत ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी को श्रद्धांजलि देते हुए की गई। उपस्थित सभी ने दादी जी के सम्मान में एक मिनट मौन रखा।
सम्मेलन के आयोजक आर्च बिशप डॉ. फेलिक्स मचाडो ने दादी जानकी जी के साथ के अपने अनुभव की स्मृतियों को ताज़ा करते हुए कहा, कि मेरे लिए दादी जी एक आदर्श आध्यात्मिक व्यक्तित्व थीं। उनका जीवन बहुत प्रेरणा दायी रहा। दादी जी के जाने से केवल ब्रह्माकुमारीज ही नही बल्कि पुरे विश्व को क्षति पहुंची है।
उपस्थित सभी धर्मो के प्रतिनिधियों ने विश्व बंधुत्व के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये। बीके सारिका ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक दृष्टिकोण एवं नये सुखमय विश्व निर्मिति के हेतुओं को स्पष्ट किया। उन्होने कहा, किसी एक धर्म का प्रचार प्रसार ब्रह्माकुमारीज नही करती बल्कि पुरी मानव जाति के उत्थान हेतु यहां परमात्मा का ज्ञान दिया जाता है, जिसका सभी धर्मो में अलग अलग रूप से गायन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *