सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
स्वयं को आत्मा न समझने से आते है पांच विकार और दुख

स्वयं को आत्मा न समझने से आते है पांच विकार और दुख

राज्य समाचार हरियाणा

ऑनलाइन कान्फे्रंस में बीके ब्रजमोहन के विचार

शिव आमंत्रण, कुरूक्षेत्र। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा नीति एवं दर्शनशास्त्र और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से ‘श्री मद्भगवत गीता: भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता का प्रतीक’ विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें ऑनलाइन कान्फे्रंस के द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके ब्रजमोहन, माउण्ट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके उषा और कर्नाटक के सिरसी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके वीणा ने पांच विकारों और दुख का मूल कारण स्वयं को आत्मा न समझना बताया। अंत में विश्व शांति धाम की प्रभारी बीके सरोज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आगे इसी उपलक्ष्य में 5 दिवसीय ध्यान योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन ब्रहााकुमारीज, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय समेत 5 संस्थाओं द्वारा किया गया जिसमें हरियाणा योग परिषद के अध्यक्ष जयदेव आर्य, विश्व शांति धाम की प्रभारी बीके सरोज समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे तथा बीके सरोज ने राजयोग के लाभ बताते हुए योगाभ्यास कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *