सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी परमात्म स्मृति सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी 160 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए तीन हजार रनर्स पहुंचे फिनिशिंग पाइंट पांडव भवन दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी
जीवन में हमेशा अध्यात्म के जरिए करना चाहिए मूल्यों का समावेश

जीवन में हमेशा अध्यात्म के जरिए करना चाहिए मूल्यों का समावेश

महाराष्ट्र राज्य समाचार

प्लैनेट वेलफेयर संघ के अध्यक्ष सचिन पंजाबी के विचार

शिव आमंत्रण, थाने। जीबी रोड थाने सेवाकेन्द्र द्वारा विश्व एकता आध्यात्मिक सत्र पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में प्लैनेट वेलफेयर संघ के अध्यक्ष सचिन पंजाबी, समाज सेविका भावना पोटे, सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके लाजवन्ती, मुलुण्ड सबज़ोन प्रभारी बीके गोदावरी तथा चेकनाका सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके सरला समेत कई लोग शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्लैनेट वेलफेयर संघ के अध्यक्ष सचिन पंजाबी ने कहा, कि अध्यात्म मनुष्य को अनेक बुराईयों से बचाता है। इसलिए जीवन में हमेशा अध्यात्म के जरिए मूल्यों का समावेश करना चाहिए। इसके साथ ही सबजोन प्रभारी बीके गोदावरी ने कहा, कि हम सभी परमात्मा के बच्चे हैं इसलिए आपसी मतभेदों को भुलाकर नये समाज निर्माण में योगदान करना चाहिए।
इस दौरान ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जगदम्बा सरस्वती की स्मृति में भी कार्यक्रम रखा गया जिसमें अतिथियों ने उनके पद्चिन्हों पर चलते हुए जीवन में उनके श्रेष्ठ गुणों को धारण करने की अपील की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *