सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
कर्नाटक से आए दस हजार लोगों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

कर्नाटक से आए दस हजार लोगों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

कर्नाटक मुख्य समाचार राज्य समाचार

– मेडिकल विंग की ओर से देशभर में चलाया जा रहा है नशामुक्त भारत अभियान

शिव आमंत्रण,आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे परमात्म अनुभूति शिविर में कर्नाटक से पहुंचे दस हजार से अधिक लोगों को नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प कराया।
कार्यक्रम में मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने सभी को संकल्प कराते हुए कहा कि आज इस पावर धरा पर सभी संकल्प करें कि हम अपने परिवार, आसपड़ोस और समाज में जो व्यक्ति नशा करता है उसे इससे दूर रहने की समझाइश देकर नशा मुक्त करेंगे। नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को ज्ञान देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे। नशे से होने वाले दुष्परिणाम से रुबरु कराएंगे। उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा देकर जीवन को सुख-शांतिमय बनाने में अपना तन-मन, समय, संकल्प से सहयोग देंगे। भारत को नशामुक्त बनाने में अपना संपूर्ण रीति सहयोग देंगे।

संकल्प लेते हुए डायमंड हाल के विशाल सभागार में मौजूद कर्नाटक से आए लोग।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश में चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान को सहकारी और गैर-सहकारी संगठनों से सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। लोग तेजी से अभियान से जुड़ रहे हैं। हजारों लोगों ने इन कार्यक्रमों से जुड़कर नशामुक्ति का संकल्प लिया है। लोगों की सेवाकेंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग कर नशा छुड़ाया जा रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके ऊषा दीदी ने कहा कि परमात्मा की हम बच्चों से आस है कि मेरे लाड़ले बच्चे तुम्हें स्वं का उद्धार कर जग परिवर्तन के कार्य में अपना सहयोग देना है। जैसे हमारा जीवन बदला है ऐसे दूसरों का जीवन बदलना है। इसलिए पहले ज्ञान-योग से अपने जीवन को आदर्श बनाकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनना है। इस मौके पर कर्नाटक से आए दस हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *