सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
संकल्पों का शरीर पर भी पड़ता है प्रभाव

संकल्पों का शरीर पर भी पड़ता है प्रभाव

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार


शिव आमंत्रण, वाराणसी (उप्र)। पावरग्रिड कार्पोरेशन उत्तरी क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा वाराणसी के होटल क्लार्कस में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें देश के अनेक स्थानों से आए पावरग्रिड के मैनेजर्स और जनरल मैनेजर्स के लिए राजयोग एवं मैनेजमेंट ट्रैनर बीके तापोशी, राजयोगी बीके बिपिन ने सुखी स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए राजयोग की उपयोगिता बताई।
बीके तापोशी ने अधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सुखी स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन से ही स्वस्थ तन का निर्माण होता है। हमारे सोच विचार और संकल्प हमारे शरीर के ऊपर विशेष प्रभाव डालते हैं। इसलिए हमें अपने संकल्पों को सकारात्मक और सशक्त बनाना होगा। संयमित और संतुलित जीवन के लिए राजयोग अपरिहार्य बताते हुए उन्होंने कॉमेंट्री द्वारा सभी को गहन शांति और आनंद की अनुभूति कराई।
जीवन में रिटायरमेंट के बाद आने वाली समस्याओं व चुनौतियों का समाधान करने में आध्यात्मिकता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए राजयोगी बीके विपिन भाई ने कहा कि जीवन के प्रति नवीन दृष्टिकोण और भावनात्मक संतुलन बनाकर चलने से हम अनेक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं । इसकी कला परमात्म प्रदत्त आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग द्वारा सहज सम्भव है। राजयोग के नियमित अभ्यास से मन शक्तिशाली बनता है।
पावर ग्रिड अधिकारियों द्वारा सभी वक्ताओं का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पावर ग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक एके राय ने आभार जताया। उत्तरी क्षेत्र के मानव संसाधन प्रभारी अशोक मिश्रा, लखनऊ के दिनेश पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी विनोद, राजयोग टीचर बीके सरिता, बीके प्रियंका, खुशी, बीके गंगाधर, ईशान आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *