सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी इस विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की साक्षी रही हूं: दादी रतनमोहिनी
चेतन और अवचेतन मन की शक्ति - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
चेतन और अवचेतन मन की शक्ति

चेतन और अवचेतन मन की शक्ति

समस्या-समाधान

शिव आमंत्रण, आबू रोड। आपका चेतन मन जिस भी बात को स्वीकार करता है और उसके सच होने पर भरोसा करता है। अवचेतन मन उसे स्वीकार कर लेगा और हकीकत मेंं बदल देता है। आप जो हासिल करते हैं, और जो हासिल करने मेंं असफल रहते है, वह सब हमारे खुद के विचार के परिणाम होते है। यानी हम जो सोचते हैं वैसा ही हमारे साथ हो जाता हैं। हमारे सुख और दु:ख हमारे उपर ही निर्भर करता है। हमारी सारी खुशी हमारे भीतर है। जैसा हम सोचते हैं, वैसे ही हम होते हैं, जैसा हम वर्तमान मेंं सोचेंगे, भविष्य मेंं हम वैसे ही बनेंगे। चेतन मन जिन विश्वासों, मान्यताओं, राय और विचारों को स्वीकार करता है, वे सभी आपके अधिक गहरे, अवचेतन मन पर अपनी छाप छोड़ते है। अवचेतन मन को सही रास्ते पर कैसे ले जायें वह सीखना बहुत जरुरी है। सौंदर्य, प्रेम, शांति, बुद्धिमानी, और सृजनात्मक विचारों वाली सोच रखें। अवचेतन मन उसी के हिसाब से प्रक्रिया करेगा और मानसिकता, शरीर व जीवन की परिस्थितियों को बदल देगा।

आपका अवचेतन मन गीली मिट्टी कि तरह होता है
मनोवैज्ञानिक और मनोविश्लेजक बताते है कि जब विचार आपके अवचेतन मन तक पहुंचते हैं, तो वे मस्तिष्क की कोशिकाओं पर अपनी छाप छोड़ देते हैं। आपका अवचेतन मन गीली मिट्टी कि तरह होता है यह किसी भी तरह के अच्छे या बुरे विचार को स्वीकार कर उसी आकार मेंं ढल जाता है। आपके जो विचार सक्रिय होते है, उन्हें आप बीज मान लें, जो आप अपने अवचेतन मन की मिट्टी मेंं बोते हैं। नकारात्मक विनाशकारी विचार आपके अवचेतन मन मेंं नकारात्मक ढंग से काम करते हैं। तथा निश्चित रुप से समय आने पर आपको उनके अनुरुप ही फसल मिलेगी। आपके चेतन मन के आदतन विचार आपके अवचेतन मन मेंं गहरे खांच बना देते हैं। यदि आदतन विचार सामंजस्यपूर्ण, शांतिपूर्ण और सृजनात्मक है, तो यह आपके तथा आपके कैरियर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

झूठी छवियों से बचाएं
आप मन मेंं जो महसूस करते हैं, उसे अपनी ओर आकर्जित करते हैं। आप जिसकी बार-बार कल्पना करते है, वही बन जाते हैं। यदि आप ऐसा सकारात्मक रूप से कर लेते हैं तो इसके बाद आपके जीवन मेंं चमत्कार होने लगेंगे। आप जहाज के कप्तान है, आप आदेश दे रहे है और आपका अवचेतन आपके आदेश की छाप को ग्रहण करके उसे साकार कर देगा, चाहे वह सत्य हो या नहीं। इसलिए सिर्फ उन्हीं चीजों को स्वीकार करें जिन्हें आप वास्तव मेंं साकार देखना चाहते हो। यानी सिर्फ उन्हीं चीजों के बारे मेंं सोचें जिनको आप भविष्य मेंं करना चाहते हैं। आपको यह एहसास करना होगा कि आपका चेतन मन दरवाजे पर खड़े पहरेदार की तरह है। इसका मुख्य कार्य है आपके अवचेतन मन को झूठी छवियों से बचाना। आपका अवचेतन मन सुझावों को ग्रहण करता है। आपका अवचेतन मन तुलना नहीं करता है। न ही यह तर्क करता है या खुद विचार सोचता है ये सारे कार्य तो आपका चेतन मन करता है। अवचेतन मन तो सिर्फ उन्ही छवियों पर प्रतिक्रिया करता है, जो आपका चेतन मन उसे देता है। यह खुद काम की किसी खास दिशा या योजना को तवज्जो नहीं देता है। चेतन मन की इच्छा के विरुद्ध कोई सुझाव अवचेतन मन पर हावी नहीं हो सकता। आपके चेतन मन मेंं किसी भी झूठे या नकारात्मक सुझाव को ठुकराने की शक्ति होती है। आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि अवचेतन मन तक वही सुझाव पहुंचने दें, जो हर मायने मेंं आपका उपचार करते हों, वरदान होते हों, आपको उच्च स्तर पर ले जाते हों और प्रेरित करते हों।
अवचेतन मन आपकी हर बात पर विश्वास करता है
अवचेतन मन आपकी हर बात पर विश्वास करता है। यदि आप यह कहते रहेंगे, मुझे वह प्रमोशन नहीं मिल सकता, मैं अपनी आजीविका नहीं चला सकता, तो आपका अवचेतन मन ऐसी परिस्थितियां बना देगा कि आप सचमुच ऐसा नहीं कर पाएंगे। बचपन से ही कई समाज मेंं अधिकतर आत्माओं को बहुत से नकारात्मक सुझाव दिए जाते हैं। नकारात्मक सुझावों की वजह से मानसिक प्रतिक्रिया की बहुत ही बुरी आदत बन सकती है, जिसका परिणाम दु:ख, कष्ट, धार्मिक व जातिय पूर्वाग्रह और तबाही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *