सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
ब्रह्माकुमारीज़- आईटीबीपी के बीच समझौता ज्ञापन  ( MOU)  अनुबंध हुआ 

ब्रह्माकुमारीज़- आईटीबीपी के बीच समझौता ज्ञापन  ( MOU)  अनुबंध हुआ 

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, जानकीपुरम/लखनऊ। भारत-तिब्बत पुलिस बल पूर्वी फ्रंटियर (आईटीबीपी) मुख्यालय अलीगंज लखनऊ और ब्रह्माकुमारीज़ जानकीपुरम के साथ एमओयू साइन किया गया। इसका उद्देश्य राजयोग मेडिटेशन द्वारा तनाव को प्रबंध करना है। अब आईटीबीपी के जवान हर तीन महीने में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर आकर सात दिन राजयोग का अभ्यास करेंगे।भारततिब्बत पुलिस बल देश का एक अग्रणी व अनुसाशित बल है जिसकी तैनाती अति दुर्गम क्षेत्र व मानव जीवन के प्रतिकूल परिस्थितिओं में रहती है। साथ ही बल के कर्मियों की लॉ एंड आर्डर की स्थापना के लिए जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है। यह एमओयू आईटीबीपी के पूर्वी फ्रंटियर मुख्यालय महानिरीक्षक श्याम महरोत्रा, उप महानिरीक्षक विश्वामित्र आनंद, ब्रिगेडियर पी के जायसवाल, उप महानिरीक्षक निर्भय सिंह, उप महानिरीक्षक मनधीर एक्का, उप महानिरीक्षक आरके चौहान और ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके सुमन दीदी, बीके गिरीश भाई, बीके निर्मला दीदी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *