सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
ब्रह्माकुमारी सुदेश दीदी को मिला “शक्ति अचीवमेंट अवार्ड”

ब्रह्माकुमारी सुदेश दीदी को मिला “शक्ति अचीवमेंट अवार्ड”

वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज

शिव आमंत्रण,नोएडा। अति हर्ष की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (25 नवंबर) के उपलक्ष्य में आयोजित 16th National Women Excellence Awards 2023 पर नोएडा सेक्टर 26 सबजोन की एडिशनल डायरेक्टर “ब्रह्माकुमारी सुदेश दीदी” को शक्ति अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजयोग मेडिटेशन द्वारा समाज के आध्यात्मिक सशक्तिकरण के अतुलनीय और सर्वोत्तम कार्य के लिए इस सम्मान से उन्हें नवाज़ा गया।

यह कार्यक्रम इंडो यूरोपियन चैंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज व योग विद्या जागृति अभियान – अंतर्राष्ट्रीय समग्र स्वास्थ्य आंदोलन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से अनेक सम्माननीय महिलाओं को आमंत्रित किया गया। 

मारवाह स्टूडियोज, नोएडा में आयोजित इस कार्यक्रम में संदीप मारवाह,  एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन और नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक-अध्यक्ष, मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *