सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
मन, वचन कर्म से संपूर्ण पवित्र रहने का लिया संकल्प

मन, वचन कर्म से संपूर्ण पवित्र रहने का लिया संकल्प

उत्तराखंड राज्य समाचार
  • 15 कुमारियां बनीं ब्रह्माकुमारी
  • माता-पिता धन्य हैं जिनके घर में ऐसी बेटियां जन्मीं

शिव आमंत्रण, श्रीनगर गढ़वाल/उत्तराखंड। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से अलौकिक शिव समर्पण समारोह और दादी मनोहर इंद्रा राजयोग भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में श्रीनगर में 15 ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपना जीवन शिव आराधना में लगाने और मन, वचन कर्म से संपूर्ण पवित्र रहने का संकल्प लेते हुए समाजसेवा में समर्पित कर दिया। बहनों के अभिभावकों ने माउंट आबू से पधारीं अंतरराष्ट्रीय वक्ता बीके ऊषा दीदी के हाथों में अपनी कन्याओं का हाथ दिया। ब्रह्माकुमारियों का शिवलिंग के साथ अलौकिक विवाह समारोह आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि समाज सुधारक के रूप में काम करने के साथ ही नशा उन्मूलन सहित कई बुराइयों को मिटाने में जो योगदान संस्था द्वारा दिया जा रहा है, वह सराहनीय कदम है। जल्द ही उत्तराखंड सरकार ब्रह्माकुमारीज़ के साथ नशा उन्मूलन पर एमओयू करेगी। बीके उषा दीदी ने कहा कि केदारनाथ की इस भूमि पर साक्षात शिव विद्यमान हैं। ऐसे ज्ञान अर्पित भूमि पर श्रेष्ठ बनाने का जो सौभाग्य हमें मिला है वह सराहनीय है। कहा पुनर्जन्म में पार्वती स्वरूप में शिव से विवाह करने के लिए बहनें आई हैं। यह दिन विशेष दिन हैं। उनके माता पिता धन्य है जिसने पार्वती रूप में बेटियों को जन्म दिया। इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पौड़ी विधायक राजकुमार ने भी श्रीनगर में राजयोग केंद्र स्थापित करने की शुभकामनाएं दी। समारोह में संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय, पंजाब जोन इंचार्ज बीके प्रेम दीदी, एसआरसी की डायरेक्टर बीके लक्ष्मी दीदी, बीके मेहरचन्द, बीके राधेश्याम,श्रीनगर गढ़वाल सेवाकेंद्र प्रभारी बीके नीलम, उषा राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *