सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
कुम्भ मेले मे लगाया राजयोग मेडिटेशन कैम्प

कुम्भ मेले मे लगाया राजयोग मेडिटेशन कैम्प

उत्तराखंड राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, हरिद्वार। हरिद्वार कुम्भ मेले में निर्मित मीडिया सेन्टर में प्रशासन की ओर से राजयोग मेडिटेशन कैम्प भी बनाया गया है। जिसमें आने वाले मीडियाकर्मियों तथा अन्य श्रद्घालुओं के लिए कुछ समय के लिए ध्यान कराया जाता है। यह मेडिटेशन सेन्टर कुम्भ मेले के मीडिया नोडल अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के प्रयास से बनाया गया है। इस मेडिटेशन कैम्प में परमात्मा शिव की ट्रान्सलाईट भी लगाई गयी है जिसमें साधू-संतों से लेकर, योग करने वाले लोग शामिल हो रहे है।
आज के वर्तमान परिस्थितियों में तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए योग ध्यान की महती भूमिका है। जिसके लिए राजयोग मेडिटेशन अति कारगर है। इसके लिए गंगा स्नान के साथ ज्ञान स्नान करना जरूरी है। इसके लिए राजयोग मेडिटेशन ध्यान से आन्तरिक शक्ति का विकास होता है। प्रथम चरण में पतंजलि योग पीठ कुलपति आचार्य बाल कृष्ण के प्रतिनिधि डॉ. संजय ने योग प्रशिक्षण दिया। दूसरे चरण में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रतिनिधि चिन्मय पण्ड्या के प्रतिनिधि ने प्रशिक्षण दिया। इस सम्बंध में मीडिया के कुम्भ नोडल अधिकारी मनोज श्रीवास्तव सबको राजयोग की शिक्षा के साथ ध्यान योग करा रहे हैं। मनोज श्रीवास्तव काफी लम्बे समय से ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *