/* SC_TH_END:4.3.24:4ddc8370 */ जीवन को यात्रा के रूप में स्वीकार करें – शिव आमंत्रण
सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी परमात्म स्मृति सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी
जीवन को यात्रा के रूप में स्वीकार करें

जीवन को यात्रा के रूप में स्वीकार करें

राज्य समाचार हरियाणा

शिव आमंत्रण, गुरुग्राम। ब्रह्माकुमारीज़ के आईटी विंग की ओर से डीएलएफ फेज-1 गुरुग्राम में शिव नादर स्कूल में इनर पीस-इनर टेक्नोलॉजी पर सेमीनार आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ कोच बीके शिवानी दीदी ने आईटी प्रोफेशनल्स के लिए सफलता के आध्यात्मिक मंत्र बताए। इसमें एनसीआर क्षेत्र के लगभग 700 आईटी और अन्य कामकाजी पेशेवरों ने भाग लिया। बीके शिवानी दीदी ने कहा कि आलोचना करने और न्याय करने के बजाय हमें अपने जीवन में लोगों को एक यात्रा में आत्मा के रूप में समझने और स्वीकार करने की आवश्यकता है जो पिछले जन्मों से संस्कार ले रहे हैं। उन्होंने ध्यान करने के लिए दैनिक आधार पर स्वयं के लिए कुछ समय निकालने पर जोर दिया। जैसा अन्न वैसा मन होता है, इसलिए अपने अन्न का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान भारतीय रेलवे के महानिदेशक मोहित सिन्हा, पूर्व अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एबी शर्मा, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, डीएलएफ इंडिया के उपाध्यक्ष दीपक बंसल, डाइकेन इंडिया के सीआईओ उमेश खंडेलवाल, शिव नादर स्कूल के उपाध्यक्ष समीर, आईटी विंग की क्षेत्रीय समन्वयक बीके बहन रमा और बीके बहन सोनिका मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *