सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
संस्था द्वारा हो रहा समाजसेवा का कार्य है अतुलनीय

संस्था द्वारा हो रहा समाजसेवा का कार्य है अतुलनीय

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

दिव्य संस्कार भवन की 26वीं सालगिराह में एडीएम मनोज ठाकुर के उद्गार

शिव आमंत्रण, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में ब्रह्माकुमारीज के दिव्य संस्कार भवन की 26वीं सालगिराह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश दिनेश देवडा, ए.डी.एम. मनोज ठाकुर, एडीशनल एस.पी. सुनील शिवहरे, स्थानीय सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके कुसुम, गाडरवारा की प्रभारी बीके उर्मिला ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मौके पर एडीएम मनोज ठाकुर ने कहा, कि इस संस्था के बीके भाई बहनों ने अपनी त्याग और तपस्या के माध्यम से यह 26 वर्षों की यात्रा सम्पन्न की है। संस्था के सेवाकार्यों का समाज के लिये अद्वितीय योगदान रहा है। नशा मुक्ति कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ जैसे कार्यक्रमों मे इस संस्था का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा, कि संस्था द्वारा परमपिता शिव परमात्मा की असीम कृपा से जो समाजसेवा के कार्य चल रहे है वह अतुलनीय है।

सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके कुसुम ने कहा, कि इस जिले में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ज्ञान की अलख जगाने, इस धरती पर पुन: स्वर्ग की स्थापना करने के कार्य को इस जिले में भी फैलाने के लिये 30 जून 1995 को यहा परमपिता परमात्मा शिव ने बीजारोपण किया। तो आप सब को 26 वर्ष पूर्ण होने पर आपको इस अलौकिक जन्म दिवस की बधाई हो ।
नन्हीं कन्याओं के स्वागत नृत्य से कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं अन्य कुमारियों ने भी नृत्य की प्रस्तुति कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वरिष्ठ भाई-बहनों द्वारा केंडल लाइटिंग एवं केक कटिंग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *