सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
दादी ने तपस्यामय आदर्श जीवन और शिक्षाओं से लाखों लोगों को जीवन में नई दिशा दी है: तोगड़िया

दादी ने तपस्यामय आदर्श जीवन और शिक्षाओं से लाखों लोगों को जीवन में नई दिशा दी है: तोगड़िया

मुख्य समाचार
  • अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष टीम के साथ पहुंचे शांतिवन
  • दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजली अर्पित कर ट्रॉमा सेंटर, शांतिवन और सोलार का किया अवलोकन
दादी के स्मृति स्तंभ पर श्रद्धांजली अर्पित करते डॉ. तोगड़िया।

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया टीम के साथ ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। इस दौरान सभी ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के स्मृति स्तंभ पर पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित की। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष (कैंसर सर्जन) डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि दादी रतनमोहिनी जी का जीवन आध्यात्मिक ऊर्जा से संपन्न लाखों लोगों के लिए योग की मिसाल था। दादी ने अपने तपस्यामय जीवन, आदर्श, मूल्यों और शिक्षाओं से लाखों लोगों को जीवन में नई दिशा दी है। लाखों युवाओं को नई राह दिखाए है। दादी का जाना आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी सदा आपकी दी हुई शिक्षाओं को याद रखेंगे।
अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन के बारे में बताया। दादी की निज सचिव बीके लीला दीदी ने टीम के सभी सदस्यों का परमात्मा का स्मृति चिंहृ देकर सम्मान किया। पीआरओ बीके कोमल ने संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में बताया।  

अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी के साथ पूरी टीम के सदस्य।

ट्रामा सेंटर का अवलोकन कर सुझाव दिए-
कैंसर सर्जन डॉ. तोगड़िया ने ग्लोबल हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर आबूरोड का निरीक्षण कर डॉक्टर्स की टीम से मुलाकात की। कैंसर के परीक्षण, जांच और इलाज के लिए जरूरी सुझाव दिए। इसके अलावा पूरी टीम ने शांतिवन के सोलार से संचालित किचिन का भी अवलोकन किया। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट अद्भुत है। यहां की साफ-सफाई और व्यवस्था सराहनीय के साथ अनुकरणीय भी है। यहां के माहौल में पॉजीटिव बाइव्रेशन की आवोहवा है।
अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि यहां आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। दादी को श्रद्धांजली अर्पित करने का अवसर मिला है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त महामंत्री इंद्रजीत सिंह राजगुरु, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर, जोधपुर प्रांत मंत्री पीराराम चौहान, जयपुर प्रांत अध्यक्ष सीताराम, महाराष्ट्र कोंकण प्रांत के बाला भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *