सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा दादी का जीवन: जोगेश्वर गर्ग

समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा दादी का जीवन: जोगेश्वर गर्ग

मुख्य समाचार
  • विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने दादी को दी श्रद्धांजली

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के स्मृतिस्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद दादी की निज सचिव रहीं राजयोगिनी बीके लीला दीदी से मुलाकात कर दादी द्वारा विश्व कल्याण के लिए किए गए कार्यों, त्याग-तप और सेवा की सराहना की।
इस दौरान मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि दादी ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। आपका तपस्यामय जीवन सदा लोगों के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करता रहेगा। दादी की साधना का कमाल है कि आज हजारों ब्रह्माकुमारी बहनें ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़कर विश्व सेवा में समर्पित रूप से सेवारत हैं। इस दौरान बीके लीला दीदी ने गर्ग का परमात्मा का स्मृति चिंहृ भेंटकर स्वागत किया। पीआरओ बीके कोमल ने संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में बताया। इस मौके पर प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *