सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
माता का प्रभाव पडता है सारे कुटुंब पर

माता का प्रभाव पडता है सारे कुटुंब पर

पंजाब राज्य समाचार

पठानकोट के महिला दिवस कार्यक्रम में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट सेवाकेंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिला दिवस की बधाई देते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी सत्या ने कहा, माता केवल बच्चों की ही गुरू नहीं होती बल्कि उसका प्रभाव सारे कुटुंब पर पड़ता है। वह घर की रक्षिका देवी है। वह चरित्र को सवारने वाली, मर्यादा कायम रखने के निमित्त है।
बीके गीता ने सभी महिलाओं को कमेंट्री के द्वारा राजयोग का अभ्यास कराया। बीके प्रताप ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल बी.एस. परमार की धर्मपत्नी अनीता परमार ने कहा, आज यहां आकर अद्भुत शांति का अनुभव हुआ है। डॉ. सुभाष गुप्ता(एमडी) की धर्मपत्नी अनीता गुप्ता, मीनाक्षी कांता वालिया, कांता महाजन, विजयपुरी आदि ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *