सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
त्याग-तपस्या की रजत जयंती पर 50 बीके का किया सम्मान

त्याग-तपस्या की रजत जयंती पर 50 बीके का किया सम्मान

पंजाब राज्य समाचार
  • मुन्नी दीदी के आतिथ्य में मनाया महोत्सव

शिव आमंत्रण, मोहाली/पंजाब। ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी के मोहाली आगमन पर सुख शांति भवन फेज 7 सेवाकेंद्र पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मोहाली-रोपड़ सर्किल के 50 ब्रह्माकुमार और कुमारियों की रजत जयंती मनाई गई, जो 25 वर्षों से अधिक समय से त्याग-तपस्या और मानवता की सेवा का जीवन जी रहे हैं। सभी को विशेष सम्मान किया गया। समारोह में 600 से अधिक भाई-बहन मौजूद थे। दीप प्रज्वलन समारोह में 75 भाई-बहनों ने भाग लिया। गीत, कविता, नृत्य , भांगड़ा की प्रस्तुति दी गई। शहर के गणमान्य लोगों ने बीके मुन्नी दीदी को सम्मानित किया। बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि कम बोलने, धीरे-धीरे और मीठा बोलने की आदत डालें। आप कोई साधारण नहीं बल्कि विशेष आत्मा हैं। सर्वशक्ति मान की संतान होने के नाते, हर किसी को आपसे शांतिदायक शक्ति का अनुभव करना चाहिए। आज्ञाकारी, ईमानदार, विनम्र, विश्वास योग्य और भरोसेमंद बनें। हमेशा याद रखें कि यह आपकी वापसी की यात्रा है, इसलिए कभी भी लापरवाही न करें। माउंट आबू से पधारे बीके प्रकाश भाई, मोहाली-रोपड़ सर्कल के सेवाकेंद्रों की प्रभारी ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन और पंजाब की प्रभारी बीके उत्तरा बहन ने भी अपने विचार व्यक्त किए कॉलोनाइजर राजी व अग्रवाल, अजय गुप्ता और वेरका मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक उत्तम कुमार ने मुन्नी दीदी जी को विशेष रूप से सम्मानि त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *