सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
मानसरोवर में तेजी से रिकवर हो रहे मरीज दो दिनों में 25 लोग डिस्चार्ज, 8 लोगों ने तोड़ा दम

मानसरोवर में तेजी से रिकवर हो रहे मरीज दो दिनों में 25 लोग डिस्चार्ज, 8 लोगों ने तोड़ा दम

मुख्य समाचार

ब्रह्माकुमारीज मानसरोवर कोविड सेन्टर का आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने किया दौरा

शिव आमंत्रण,आबू रोड, 25 अप्रैल, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मानसरोवर कोविड सेन्टर में दो दिनों में तेजी से मरीज आ रहे हैं। दो दिनों में 25 लोग करोना को हरा कर स्वस्थ होकर अपने अपने घर चले गये। खुशी की बात तो यह है कि डिस्चार्ज होने वाले 25 लोग सभी आक्सीजन सपोर्ट पर थे। जो चिकित्सकों की मेहनत, आध्यात्मिक वातावरण और अच्छी सुविधा है। जबकि दो दिनों में 8 लोगों ने करोना की जंग हार गये। इस अवसर पर आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पिण्डवाड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा नेता नारायण प्रजापत, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष कमलेश रावल समेत कई लोगों ने मानसरोवर का अवलोकन किया तथा जरूरत की चीजों पर विचार विमर्श किया।  
जब से ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मानसेरावर में कोविड सेन्टर बनाया गया है तब से मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने आ रहे हैं। दो दिनों में 25 लोग डिस्चार्ज होने के साथ ही 74 लोग आक्सीजन पर है जबकि 18 लोग साधारण करोना से संक्रमित है जिनका इलाज चल रहा है। आक्सीजन ओर अन्य दवाईयों का प्रबन्ध जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। इसके साथ कुछ भामाशाह भी आगे आ रहे हैं। माण्उट आबू उपखण्ड अधिकारी अभिषेक सुराणा, तहसीलदार रामस्वरूप जौहर के निर्देशन में यह मानसरोवर कोविड सेन्टर संचालित हो रहा है। जबकि विकास अधिकारी प्रदीप पायल इसके नोडल अधिकारी है।
आध्यात्मिक वातावरण और काउंसलिंग की व्यवस्था: करोना के संक्रमित मरीजों को डिप्रेसन से निजात दिलाने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान प्रात: काल आध्यात्मिक म्यूजिक तथा काउंसलिग की भी व्यवस्था की गयी है। ताकि लोग तनाव में ना आयें। इसके साथ ही मेडिटेशन में  भी रूचि लें।
भामाशाहों ने सौंपी जरूरत की चीजें: यूआईटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश कोठारी तथा अन्य लोगों ने बीस रेगुलेटर तथा अन्य सामग्री प्रदान की वहीं महावीर इंटरनेशनल आबू रोड द्वारा करोना मरीजों की सहायता के लिए मानसरोवर में 1500 भोजन प्लेट, 20 आक्सीजन का सिलेण्डर रेगुलेटर, 15 बाडी कवर, 50आक्सीजन सिलेंण्डर प्रदान किया गया। भामाशाह भगवान अग्रवाल द्वारा 12 बाडी किट प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *