सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स से बीके रमेश को अवार्ड - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स से बीके रमेश को अवार्ड

इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स से बीके रमेश को अवार्ड

वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज

शिव आमंत्रण, आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन, रेडियो मधुबन 90.4 एफएम अपने 10 वर्ष पूरे कर रहा है। इस मौके पर रेडियो मधुबन के आरजे रमेश को कोरोना काल में संगीत को बढ़ावा देने हेतु इंडिया बुक ऑफ रेकॉड्र्स में स्थान मिला है।
जहाँ पूरी दुनिया कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन में अपने अपने घरों में बंद थी वहीं इस दौरान रेडियो मधुबन की टीम लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने और उन्हे किसी ना किसी तरीके से रचनात्मक गतिविधियों में जोड़े रखने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान रेडियो मधुबन के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता आरजे रमेश ने एक बहुत ही प्रभावशाली ऑनलाइन सिंगिंग कंपटीशन का आयोजन किया। तरंग ऑनलाइन सिंगिंग कंपटीशन का उद्देश्य था, जो प्रतिभाशाली गायक कलाकार हमारे समाज में दूरदराज स्थानों में मौजूद है उन सभी की प्रतिभा को एक मंच दिलाना और वैश्विक मंच पर लेकर आना।

यह कार्यक्रम जून से अक्टूबर 2020 के बीच आयोजित किया गया था। पूरे कार्यक्रम में कुल 45 कंपटीशन राउंड आयोजित हुए, जिसमें 22 ओपन राउंड, 15 फिनाले राउंड और 8 ग्रैंड फिनाले राउंड आयोजित किए गए। कुल 409 प्रतिभागियों को ऑनलाइन जोड़ा गया। उनके इस प्रयास को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है और उसके लिए आरजे रमेश को मेडल, प्रमाण पत्र और इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स की प्रति देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *