सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
विकास के साथ मन की शांति भी जरूरी

विकास के साथ मन की शांति भी जरूरी

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का विवेचन

शिव आमंत्रण, रामपुर मनिहारन। उत्तर प्रदेश के रामपुर मनिहारन सेवाकेंद्र पर राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का आगमन हुआ। उन्होने कहा, आधुनिक युग में मनुष्य उन्नति प्राप्त करने के लिए बहुत भागदौड़ कर रहा है और इस भाग दौड़ में कई बार कुछ लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा, कि सभी को उन्नति करनी चाहिए लेकिन विकास के साथ साथ मन की शांति का होना भी बहुत जरूरी है। उन्नति के पीछे हम शांति खो बैठते है। मन की शांति के लिए ईश्वर से लगाव होना चाहिए। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आकर हमे सुखद अनुभूति हुई है। श्रीमति कर्दम ने कहा, कि किसी भी मनुष्य का किसी से, किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। क्योंकि उस ईश्वर ने कोई भेदभाव नहीं किया है। मनुष्य का कर्तव्य है कि अपने से निर्बल, असहाय की सहायता करे। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार इसी नीति पर चलकर सबके विकास के लिए कार्य कर रही हैं और इसका असर भी दिखाई दे रहा है।
अंत में उन्होंने मौजूद सभी लोगों से कहा, कि कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें।
सेवाकेंद्र प्रभारी बीके संतोष ने उनका स्वागत करने के पश्चात् कहा, कि सभी मनुष्य एक ही ईश्वर के बन्दे हैं। सुख दुख जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, कि सच्चे और अच्छे लोग वही होते हैं जो किसी भी परिस्थिति में उस ईश्वर को नहीं भूलते। ऐसे लोगों का जीवन सफल हो जाता है।
इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप चौधरी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *