सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
मानवता के अनोखी सेवाओं की मिसाल है ब्रह्माकुमारी संस्था

मानवता के अनोखी सेवाओं की मिसाल है ब्रह्माकुमारी संस्था

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

ब्रह्माकुमारीज मार्ग के शिलापट्टी का अनावरण
शिव आमंत्रण, मऊ, उ.प्र.। वैश्विक स्तर पर मानवता के अनोखी सेवाओं की मिसाल है ब्रह्माकुमारी संस्था। हमें ऐसी संस्था पर गर्व है जो जाति, धर्म, भाषा, सम्प्रदाय आदि अनेक भेदों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण मानवता को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। आज हमें गर्व है कि हम ऐसी महान संस्था के नाम पर इस मार्ग का नामकरण कर रहे हैं।
उक्त बातें मऊ नगरपालिका परिषद के चेयरमैन तैय्यब पालकी ने व्यक्त की। कहा, कि हमें संस्था के सानिध्य में आकर आंतरिक सुख, शान्ति एवं सुकुन की अनुभूति होती है। वे मऊ, गोरखपुर हाईवे से लगे मार्ग पर ब्रह्माकुमारीज् मार्ग के शिलापट्टी का अनावरण कर रहे थे।
मऊ सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके विमला ने कहा, कि बह्माकुमारीज एक धार्मिक संस्था न होकर एक वैश्विक आध्यात्मिक परिवार है । विश्व पिता परमात्मा की संतान हम सभी आपस में भाई-भाई हैं। इसी विश्व भ्रातृत्व की भावना से ओतप्रोत यह वैश्विक परिवार आप सभी का अपना परिवार है जहाँ हम सभी प्रेम, दिव्यता, पवित्रता, सुख, शान्ति एवं आनन्द की सुखद अनुभूति कर सकते हैं।
उक्त अवसर पर स्थानीय सभासद विनय कुमार सिंह, शहर के प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. एस.सी. तिवारी एवम् बीके परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *