सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
डिप्रेशन मे जा रहे युवाओं के लिए प्रोजेक्ट जीवनदान

डिप्रेशन मे जा रहे युवाओं के लिए प्रोजेक्ट जीवनदान

बिहार राज्य समाचार

डीआरएम अशोक माहेश्वरी के विचार

शिव आमंत्रण, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर सेवाकेंद्र पर यूथ फॉर ग्लोबल पीस प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई जिसका विधिवत उद्घाटन डीआरएम अशोक माहेश्वरी व एडीजे दशरथ मिश्र, बीके सविता, बीके सोनिका, बीके वरूण और युवा प्रभाग के बीके तरूण ने दीप जलाकर किया। इसके बाद डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने कहा, कि आज युवाओं में जो नकारात्मकता, डिप्रेशन, वायोलेंस और सुसाइडल टेंडेंसी बढ़ती जा रही है इसे रोकने के लिए यह प्रोजेक्ट जीवनदान साबित होगा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित समारोह को वह संबोधित कर रहे थे।

उन्होने युवाओं के लिए आयोजित इस प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होने कहा, इन दिनों गलत संग के कारण युवाओं में अपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक अच्छा मार्गदर्शन साबित होगा इसके साथ ही बीके सदस्यों ने प्रोजेक्ट के अन्तर्गत होने वाले कई कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा युवा प्रभाग द्वारा होने वाली सेवाओं पर भी प्रकाश डाला। यह प्रोजेक्ट 8 मास तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *