सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
खुदा कर रहा है बहिश्त स्थापन करने का गुप्त कार्य

खुदा कर रहा है बहिश्त स्थापन करने का गुप्त कार्य

महाराष्ट्र राज्य समाचार

बीके जमिला का कामठी के कार्यक्रम में विवेचन

शिव आमंत्रण, कामठी। महाराष्ट्र के कामठी सेवाकेंद्र में विशेष मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष स्नेह मिलन का आयोजन किया गया जिसमें नैचुरोपैथिस्ट बीके डॉ जमीला ने सबका मालिक एक विषय पर कहा, कि यह कयामत का समय है और खुदा धरती पर अवतरित होकर बहिश्त स्थापन करने का गुप्त कार्य कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया, कि हमें राजयोग मेडिटेशन के द्वारा मन को एकाग्र करके रूह का शुद्धिकरण करना है। जिससे हमारा तन-मन दोनो स्वस्थ होंगे, फिरसे हम इस धरती पर बहिश्त कहो या स्वर्ग कहो उसकी पुनस्र्थापना कर सकेंगे। यह कार्य ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।
इस उपलक्ष्य में हिंदू मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष अहफाज़, जमात ए इस्लामी के अध्यक्ष मज़हर इमाम शेख, पत्रकार वाजिद समेत कई मुस्लिम भाई उपस्थित रहे। साथ ही ऑनलाइन जुडक़र अनेक लोगों ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया जो कि सेवाकेंद्र प्रभारी बीके प्रेमलता के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *