सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
विजय दिवस के उपलक्ष्य में कैप्टन अहसान सिंह का सम्मान - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
विजय दिवस के उपलक्ष्य में कैप्टन अहसान सिंह का सम्मान

विजय दिवस के उपलक्ष्य में कैप्टन अहसान सिंह का सम्मान

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, हाथरस। यूपी हाथरस के आनन्दपुरी कॉलोनी में विजय दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक एवं स्थानीय सेवाकेन्द्र के ट्रस्टी बीके कैप्टन अहसान सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मौजूद विंग कमाण्डर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर रामवीर सिंह, रनवीर सिंह यादव सहित कई पूर्व सैनिक अधिकारियों द्वारा कैप्टन अहसान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके शान्ता ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान का परिचय देते हुए सभी को सेवाओं की जानकारी दी। वहीं मौजूद सेना अधिकारियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की। आपको बता दें बीके कैप्टन अहसान सिंह 1962 में भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *