सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी परमात्म स्मृति सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी 160 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए तीन हजार रनर्स पहुंचे फिनिशिंग पाइंट पांडव भवन दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी
रावण का दहन कर राम राज्य लाने की दृढ़ प्रतिज्ञा करे

रावण का दहन कर राम राज्य लाने की दृढ़ प्रतिज्ञा करे

बिहार राज्य समाचार

नये वर्ष के लिए बीके शीला की शुभकामना

शिव आमंत्रण, गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिविल लाइन थाना के पीछे, केन्द्र प्रभारी बीके शीला ने नव वर्ष 2021 के आगमन पर बिहार राज्य, भारत देश तथा विश्व प्रति नई चेतना नई सोच वसुधैव कुटुम्बकम् की शुभ कामना भरी बधाइयाँ दी है।
उन्होंने कहां, नये वर्ष, नई दुनिया के आगमन – आह्वान अर्थ सर्व प्रति उमंग उत्साह, आशाओं के दीप जलाकर मानवता में नई क्रांति का श्री गणेश स्व की आत्मिक स्मृति जागृत करने के लिए इस धरा पर आदि अनादि परम पुरूष की छत्रछाया का ज्ञान अति आवश्यक है क्योंकि वर्तमान समय सारा ही विश्व काम, क्रोध, लोभ, मोह अहंकार रूपी विकृतियों के कारण अनाचार, अत्याचार, व्यभिचार इत्यादि के आतंकवाद से कराह रहा है। सभी शांति की राह अर्थ भटक रहे हैं कि कोई शक्ति इनसे छुड़ाये।
उन्होंने कहा 2020 के अंत व 2021 के शुभ प्रभात पर संसार की सर्व आत्माओं प्रति शुभ संदेश व शुभ कामना है कि आओ हम सभी अपने अंदर में बैठे रावण का दहन कर राम को दिल में बसाकर सच्चे अर्थों में राम राज्य लाने की दृढ़ प्रतिज्ञा करे। सच्चे अर्थों में नववर्ष, नवयुग लाने का एक ही लक्ष्य हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *