सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश
देश और दुनिया का स्वरुप बदल सकता है युवा

देश और दुनिया का स्वरुप बदल सकता है युवा

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

डॉ. कंचन राय के विचार, पीस वाक का भी आयोजन

शिव आमंत्रण, मऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहादतपुरा स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र द्वारा शांति यात्रा का आयोजन किया गया।
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा प्रायोजित ग्लोबल ईनिसिएटिव यूथ फार ग्लोबल पीस के अन्तर्गत वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों के क्रम में मऊ में आयोजित पीस वाक को डीसीएस के पीजी कालेज की प्रवक्ता डाक्टर कंचन राय एवं संस्था के मऊ जनपद प्रभारी बीके विमला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी एवं शिव ध्वज दिखाकर रवाना किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कंचन राय ने कहा, की युवा देश और विश्व का कर्णधार है। युवा अपनी शक्तियों को सकारात्मक दिशा देकर आगे बढे तो देश और दुनिया का स्वरुप बदल सकता है। भारत को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की भूमिका अहम् है। इस दिशा में ब्रह्माकुमारीज का अतुलनीय योगदान है।

ब्रह्माकुमारीज मऊ की प्रभारी बीके विमला ने युवाओं को आशीर्वचन देते हुए कहा, की वर्तमान समय परमात्मा शिव युवा शक्ति को आगे करके विश्व के नव निर्माण का महानतम कार्य कर रहे हैं। युवा राजयोग के बल पर अपनी आतंरिक ऊर्जा को सशक्त बनाकर स्वर्णिम संसार की स्थापना में अपना हाथ बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. कंचन राय, बीके विमला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *