सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
योग से मिलेगा मानसिक समस्याओं का समाधान

योग से मिलेगा मानसिक समस्याओं का समाधान

मुख्य समाचार
  • कैड प्रोग्राम का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे हैं हृदयरोगी
  • दस दिन तक चलता है शिविर, राजयोग के साथ हेल्दी लाइफ स्टाइल की दी जाती है ट्रेनिंग

शिव आमंत्रण, आबू रोड/राजस्थान। परमात्मा हम सभी मनुष्य आत्माओं के परमपिता हैं। परमात्मा से योग लगाने से आत्मा में दिव्य गुण और शक्तियां जागृत होने लगती हैं। आत्मा सुख, शांति, आनंद, प्रेम, पवित्रता की अनुभूति करती है। राजयोग मेडिटेशन के प्रयोग से सभी तरह की मानसिक समस्याओं से समाधान मिल जाता है। आप सभी भाई-बहनों का परमात्मा के घर में स्वागत है। यहां सभी दस दिन तक शिविर में बताईं गईं बातों को जीवन में धारण करेंगे तो आपकी बीमारी दूर हो जाएगी। तन और मन दोनों स्वस्थ होंगे।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।

उक्त उद्गार मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने व्यक्त किए। मौका था ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मनमोहिनी परिसर के ग्लोबल ऑडिटोरियम में दस दिवसीय थ्रीडी कैड प्रोग्राम के शुभारंभ का। दादीजी ने कहा कि अपनी जीवन की समस्याओं को परमात्मा शिव बाबा पर अर्पित कर हल्के रहेंगे तो सब बीमारियों से मुक्त रहेंगे। तनाव से ही सब बीमारियां होती हैं।
ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रताप मिड्ढा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का प्रयास है कि लोगों के जीवन से मानसिक और शारीरिक समस्याओं को दूर करना। राजयोग मेडिटेशन और हेल्दी लाइफ स्टाइल के समन्वय से थ्रीडी कैड प्रोग्राम बनाया गया है। दस दिन आप दिनचर्या को फॉलो करेंगे तो हार्ट की समस्या में काफी आराम मिलेगा। मेडिकल विंग के कार्यकारी सचिव डॉ. बनारसी लाल ने कहा कि मेडिकल विंग द्वारा देशभर में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इससे जुड़कर लोग नशा छोडऩे का संकल्प ले रहे हैं।

देशभर से आए हृदयरोगी शिविर में ले रहे हैं भाग।

थ्रीडी कैड प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ. सतीश गुप्ता ने कहा कि इस प्रोग्राम से आपके जीवन में नई रोशनी मिलेगी। कई ऐसे मरीज हैं जिन्होंने इस प्रोग्राम को अटेंड करने के बाद एंजियोग्राफी नहीं कराई पड़ी। हजारों लोगों की हार्ट की समस्या दूर हो गई। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. सविता ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन को सीखकर आज लाखों लोग जीवन में सुख-शांतिमय जीवन जी रहे हैं। गॉडलीवुड स्टूडियो के डायरेक्टर हरिलाल भाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर देशभर से आए हृदयरोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *