सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
राजयोग से महान लक्ष्य प्राप्त होगा

राजयोग से महान लक्ष्य प्राप्त होगा

छत्तीसगढ़ राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, अंबिकापुर/छग। ब्रह्माकुमारीज़ के शिक्षा सेवा प्रभाग द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ापारा में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उमंग समर कैम्प-2023 आयोजित किया गया। शुभारंभ पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सिखाए जा रहे इस अनोखे मेडिटेशन को आज से ही करना शुरू करेंगे तो महान लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। सेवाकेन्द्र संचालिका बीके विद्या दीदी ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों एवं गुणों को धारण कर धैर्यवान, सहनशील, हर्षितमुख बनकर विभिन्न परिस्थितियों का सामना कर उस पर जीत प्राप्त कर आगे बढ़ें और जीवन को मूल्यवान, गुणवान बनाएं। मन की शक्ति और एकाग्रता खत्म होने का कारण है, हमने अपने मन को डस्टबिन बना दिया है। इसलिए जीवन में आध्यात्मिकता को धारण करने से मन खुशनुमा बनेगा। सुबह से लेकर रात तक की दिनचर्या को सेट करने से ही जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और सफलता को प्राप्त करेंगे। शिक्षा समिति अध्यक्ष तिरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष शैलेष सिंहदेव ने कहा कि बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। केआर टेक्निकल कॉलेज की डायरेक्टर रीनू जैन ने कहा कि छात्रों को धैर्यता और विश्वास के साथ जीवन जीना चाहिए। डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लखनपुर प्रिंसिपल विनय कुमार श्रीवास्तव, समाजिक कार्यकर्ता विष्णु प्रताप अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बीके प्रतिमा बहन ने कहा कि यहां जो बातें बताईं जा रहीं उसे जीवन में आत्मसात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *