सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
सफलता के लिए आवश्यक है एकाग्रता - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
सफलता के लिए आवश्यक है एकाग्रता

सफलता के लिए आवश्यक है एकाग्रता

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, इंदौर/मप्र। ब्रह्माकुमारीज़ के जोनल मुख्यालय ओम शांति भवन न्यू पलासिका में तीन दिवसीय युवा प्रभाग द्वारा स्वस्थ, तंदुरुस्त एवं खेल एजेंडा युवाओं के लिए (वाई-20) विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई से पधारे अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर प्रो. ईवी गिरीश ने कहा कि किसी भी कार्य में सफल होने के लिए एकाग्रता का होना बहुत आवश्यक है। एकाग्रता के लिए दिल की गहराइयों से हम क्या देखते हैं, क्या सुनते हैं, क्या करते हैं। जैसा हम देखते हैं, सुनते हैं, वही हम बन जाते हैं। एकाग्रता के लिए हमारा लक्ष्य के ऊपर अटेंशन होना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को कहा जाता है ध्यान से काम करो, ध्यान से पढ़ाई करो। लेकिन मजे की बात यह है कि किसी भी कक्षा में ध्यान क्या है इसे कैसे किया जाता है, यह नहीं सिखाया जाता है। क्योंकि आज हमारा मन बाहर की बातों में जैसे सिनेमा, गेम्स, टीवी आदि में इतना ज्यादा इंवॉल्व है कि वह जरूरी कार्यों में फोकस नहीं कर पाता है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का राजयोग, एकाग्रता के लिए बहुत ही सहज और सरल है, जिसे जीवन में अपनाना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र की निदेशिका तारा पारगी ने कहा ब्रह्माकुमारी द्वारा युवाओं के लिए आयोजित यह कार्यशाला बहुत ही अहम है क्योंकि इसमें सिखाई जाने वाली बातें आपको जीवन के हर क्षेत्र में कहीं ना कहीं काम जरूर आएंगी। डीएवीवी की रजिस्ट्रार रचना ठाकुर ने जीवन जीने की कला के कुछ सूत्र युवाओं के साथ साझा किए। इंदौर जोन की निदेशिका राजयोगिनी आरती दीदी ने कहा कि हर कार्य में एकाग्रता का अहम रोल है। मनुष्य सुख, शांति और समृद्धि के लिए दर-दर भटकता है लेकिन उसे यह पता ही नहीं है कि जिस खजाने की उसको तलाश है, वह तो उसके अंदर ही है। राजयोग द्वारा परमपिता परमात्मा का सत्य परिचय होना आवश्यक है। बीके नारायण भाई ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *