सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
विद्यालय विश्व शांति और कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा

विद्यालय विश्व शांति और कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा

उत्तराखंड राज्य समाचार
  • श्रीनगर गढ़वाल में अयोध्या के संतों का सम्मान समारोह आयोजित

शिव आमंत्रण, श्रीनगर( उत्तराखंड)। ब्रह्माकुमारीज़ के श्रीनगर गढ़वाल सेवाकेंद्र पर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से विभिन्न पीठों से पहुंचे पांच महंतों एवं 70 ब्रह्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या नगरी से राजा दशरथ चक्रवर्ती राज महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज (बड़े सरकार) ने कहा कि विश्व शांति एवं मानव जगत में विश्व कल्याण की अलख जगाने के लिए जो काम ईश्वरीय विवि द्वारा किया जा रहा है, वह सराहनीय है। रामजन्म भूमि निर्माण न्यास के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत साधु समाज के महामंत्री महंत जन्मेजयशरण महाराज ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति मिलना मानव के लिए बड़ी बात है। ईश्वरीय शक्ति अदृश्य होकर भी मिलती है। विवि के भाई-बहनों के त्याग और तपस्या का परिणाम है कि लोग आज ईश्वरीय शक्ति की खोज में आगे आ रहे हैं। जगतगुरु श्री रामदिनेशाचार्य ने वेद-गीता के मूल तत्वों से अवगत कराते हुए कहा कि जीवन में त्याग होगा तभी शांति होगी। त्याग-तपस्या ही शांति का प्रतीक है। महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यूपी के सीएम भी देवभूमि से हैं। महंत नागा रामलखन दास ने भी अपने विचार रखे। माउंट आबू से पधारे धार्मिक प्रभाग के कोऑर्डिनेटर बीके रामनाथ भाई, बीके मेहरचंद भाई, दिल्ली से बीके राजेश्वरी दीदी, बीके उषा दीदी, बीके सरिता दीदी, बीके नीलम दीदी, बीके मुकेश भाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *