सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
वृंदावन के शिवानुभूति मेले का लिया हजारो लोगों ने लाभ

वृंदावन के शिवानुभूति मेले का लिया हजारो लोगों ने लाभ

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, वृंदावन। यूपी में वृंदावन के कुंभ मैदान में दिल्ली के लॉरेंस रोड सेवाकेंद्र द्वारा शिव अवतरण अनुभूति मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सिद्ध पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी कौशल किशोर दास ने किया। इस मेले में स्वर्ग दर्शन, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, चैतन्य देवियों की झांकी, शांति हवन कुंड और हेल्थ, वेल्थ हैप्पीनेस प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसका समाजिक कार्यकर्ता ममता भारद्वाज समेत कई विशिष्ट व आम नागरिकों ने अवलोकन कर इसका लाभ लिया। इसके साथ ही इस मेले में 7 दिवसीय राजयोग मेडिटेशन कोर्स भी कराया गया जिससे अनेकों लोगों ने लाभ लेकर अपने जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास किया। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी और बीके कविता के नेतृत्व में 25 मार्च तक यह मेला लगाया गया था। श्रद्धालु भक्तजनों को इसका बहुत लाभ हुआ, उन्हें परमात्मा का संदेश नए तरीके से विभिन्न प्रकार के टॉक शो के द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *