सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
समाज को श्रेष्ठ शिक्षा व जानकारी देने के लक्ष्य की प्रशंसा

समाज को श्रेष्ठ शिक्षा व जानकारी देने के लक्ष्य की प्रशंसा

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

आगरा मीना बाजार में मिडनाइट बाजार मेले का आयोजन

शिव आमंत्रण, आगरा। यूपी के आगरा में रावी इवेंट द्वारा मीना बाजार में 10 दिवसीय मिडनाइट बाजार मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सांसद एसपी सिंह बघेल, समाजसेविका मधु बघेल द्वारा हुआ। मेले में ब्रह्माकुमारीज के शाहगंज और पीपलमंडी सेवाकेंद्र के माध्यम से चित्र प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया जिसका सांसद एसपी सिंह बघेल समेत कई गणमान्य लोगों ने अवलोकन किया और समाज को श्रेष्ठ शिक्षा व जानकारी देने के लक्ष्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर शाहगंज सेवाकेंद्र प्रभारी बीके दर्शन, पीपलमंडी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ममता समेत अन्य बहनों ने अवलोकन कर्ताओं को ईश्वरीय संदेश देने के साथ ही राजयोग सिखने का आहवान किया।
इस मेले में खरीददारी, मनोरंजन के साथ साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी गई। इसी कढ़ी में रावी इंवेट द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया था जिसमें बीके बहनों ने भी अपनी सहभागिता निभायी।

केप्शन : सांसद एसपी सिंह बघेल और समाजसेविका मधु बघेल को ईश्वरीय सौगाद भेंट करते हुए बीके दर्शन, पीपलमंडी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ममता तथा अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *