सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से बीके अशोक वर्मा सम्मानित

लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से बीके अशोक वर्मा सम्मानित

वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज

शिव आमंत्रण, मोतिहारी। सुषमा फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा 35 वर्षों से मूल्य आधारित पत्रकारिता करने के लिये मोतिहारी-बिहार के बीके अशोक वर्मा को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बीआर अम्बेडकर विश्वाविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रविन्द्र कुमार रवि तथा गांधी संग्रहालय के सचिव बृज किशोर सिंह ने मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र देकर तथा शाल ओढाकर उन्हे सम्मानित किया। उनके साथ सुषमा फिल्म्स के डी. के. आजाद, डीओ अनिल कुमार, बीएड़ कालेज के डायरेक्टर डॉ. शंभू नाथ सिकारिया भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुंशी सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा, कि मूल्य और आध्यात्म आधारित पत्रकारिता वर्तमान समय की मांग है। गिरावट के दौर में आज पत्रकारिता भी अछूती नहीं रह गई है। पत्रकारिता पर उपभोक्तावादी संस्कृति एवं बाजार वाद का प्रभाव आज दिख रहा है, ऐसे दौर में लंबे समय से अशोक वर्मा ने मूल्य आधारित पत्रकारिता करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है और संस्था ने इनका चयन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए किया जो अति प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *