सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी
सबेरे जल्दि उठो, दौडो-भागो तो हो जायेगी बिमारीया जडसे खतम्

सबेरे जल्दि उठो, दौडो-भागो तो हो जायेगी बिमारीया जडसे खतम्

राजस्थान राज्य समाचार

रानी सेवाकेंद्र के ऑनलाइन वेबिनार में डॉ. साहू के विचार

शिव आमंत्रण, रानी। अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह फाउंडेशन के 2019 के डायबिटीज एटलस के अनुसार, वैश्विक रूप से 6 मधुमेह रोगियों में से एक, भारत में निवास करता है. रिपोर्ट यह भी बताती है कि भारत में अगले 25 वर्षों में मधुमेह के मामलों में 134 मिलियन से अधिक की वृद्धि होने की संभावना है, जो एक खतरनाक स्थिति है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। इस बीमारी के रोकथाम की जानकारी के लिए राजस्थान में रानी सेवाकेंद्र द्वारा विशेष ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया जिसे माउंट आबू के ग्लोबल हॉस्पिटल से डायबीटोलोजिस्ट डॉ. श्रीमंत साहू ने सम्बोधित किया।
डॉ श्रीमंत साहू ने कहा, सबेरे जल्दि उठना है सबको और अपने लिए आधा-एक घंटा निकालना है अपने लिये। जाओ दौडो, भागो। उमर जादा है तो दौडना मना है, फास्ट चलो। तेज चलो, जूता पहन के चलो। अच्छी तरह से आजकल एडवान्स के शूज मिलते है और कॉटन सॉक्स मिलते है। सवेरे सवेरे तेज चलो। इतना तेज चलो कि आप बात न कर सको। एक सेंटेन्स भी बोल न सके तब कहेंगे तेज चले।
रानी स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेण्टर से हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. भरत गोम्तिवाल ने कहा, लोग हररोज चार से आठ गोली खाना पसंद करते है लेकिन अपने शरीर के लिए कुछ एक्सरसाईज आदि करना नही चाहते है। तो इसके लिए लोगों मे अवेअरनेस निर्माण करना जरूरी है।
राजयोग शिक्षिका बीके अस्मिता ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया। यह आयोजन सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सोनू के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *