सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
आत्मशक्तियों को जागृत कर पवित्रता धारण करने का पर्व है नवरात्रि

आत्मशक्तियों को जागृत कर पवित्रता धारण करने का पर्व है नवरात्रि

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण सादाबाद । ब्रह्माकुमारीज के सादाबाद (उ.प्र.) सेवाकेंद्र पर पर दुर्गा नवमी के उपलक्ष्य में चैतन्य देवीयों के झाँकी दर्शन की धूम रही। सभी भक्तजन देवी माँ के विविध रूपों के दर्शन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील गौतम, समाजसेवी रामू शुक्ला, बीके भावना आदि सभी ने स्नेह पूर्वक देवियों की दीपक जलाकर आराधना व आरती की।
इस अवसर पर सादाबाद प्रभारी बीके भावना ने कहा, नवरात्रि पर्व पवित्रता का प्रतीक है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में रखे जाने वाले व्रत हमारी आत्मा की शुद्धता और पवित्रता के लिए होते हैं। इसके साथ-साथ हमें अपने मन के विचारों की शुद्धि पर भी ध्यान देना चाहिए। तभी हम बेहतर इन्सान बन पाएंगे और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत कर सकेंगे। हर आत्मा के अंदर दैवी शक्तियां हैं, जिन्हें सिर्फ जागृत करने की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि हम बचपन से यही सीखते आए कि जब-जब नकारात्मक ऊर्जा का प्रकोप बढ़ेगा, तब उसपर विजय प्राप्त करने के लिए दैवी शक्तियों का आह्वान किया जाएगा। इसके लिए हमें अपने अंदर शक्तियों का आह्वान करना होगा, हमें इस त्यौहार के आध्यात्मिक रहस्यों को समझना होगा।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने कहा, कि देवी माँ के अनेक रूपों के दर्शन कर हम धन्य हो गए। इस पावन अवसर पर आज हम सभी मिलकर प्रतिज्ञा करते है कि हम सभी माताओं – बहनों का सम्मान करेंगे और करवाएंगे।
समाजसेवी रामू शुक्ला ने कहा, माँ के दरबार में कोई भी इन्सान खाली हाथ नहीं जाता। झोली भरपूर करके ही जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *