सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
राजयोग को युवा जीवन का अमिट हिस्सा बनाओ - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
राजयोग को युवा जीवन का अमिट हिस्सा बनाओ

राजयोग को युवा जीवन का अमिट हिस्सा बनाओ

ओड़ीशा राज्य समाचार

युवाओं के लिए आयोजित भद्रक के कार्यक्रम में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, भद्रक। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग केंद्र भद्रक (ओडिसा) के सौजन्य से ऑनलाइन वेबीनार पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वेबीनार का विषय वर्तमान समय में ‘प्रज्वलित युवाशक्तिÓ रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन बीके सौभाग्य (भद्रक) द्वारा किया गया। सेमिनार में बीके मधुस्मिता प्रिन्सिपल एस.पी.एस. द्वारा मुख्य वक्ता माउंट आबू से बीके आत्मप्रकाश, अहमदाबाद से बीके कृति, खेल जगत सेचिन्मय बेहरा, युवा संगठन के मुख्य भ्राता स्वाधीन दास, भद्रक की प्रभारी बीके मंजू, बेतनटी की प्रभारी बीके सावित्री, बीके अस्मिता, रानी, बालेश्वर से बीके मासंत उपस्थित थे। बीके आत्मप्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा, कि युवा के अंदर छुपी हुई शक्ति को पहचानना और उसे श्रेष्ठ चरित्र निर्माण में तथा मूल्यनिष्ठ समाज के लिए प्रयोग करना अत्यंत जरूरी है। बीके कृति ने अपने समर्पित जीवन के अनुभव से सभी को प्रेरित किया। युवा वर्ग ने अपने प्रश्नों के संतोष जनक उत्तर भी उनसे प्राप्त किये। अतिथि श्री. चिन्मय ने कहा, राजयोग को युवा जीवन का अमिट हिस्सा बनाना सांप्रत परिस्थिति में अनिवार्य है, तभी युवा वर्ग को सही दिशा मिलेगी और उनका जीवन मूल्यनिष्ठ बन जायेगा। बीके अस्मिता ने उपस्थित श्रोता गण को राजयोग की गहन अनुभूति कराई। बीके मासंत ने मधुर आवाज से युवाओं के लिये गीत प्रस्तुत किए। युवा प्रभाग, भद्रक द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम यू- ट्यूब में भी वेबीनार द्वारा प्रसारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *