सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाने का कराया संकल्प दादी ने तपस्यामय आदर्श जीवन और शिक्षाओं से लाखों लोगों को जीवन में नई दिशा दी है: तोगड़िया मेरी नजर में सैनिक और साधक एक समान हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दादी का योगमय, तपस्वी जीवन और शिक्षाएं सदा मार्गदर्शन करती रहेंगी: कैबिनेट मंत्री खराड़ी कॉलेज स्टूडेंट ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा दादी का जीवन: जोगेश्वर गर्ग जवान 46 डिग्री टेंपरेचर से लेकर प्लस 46 डिग्री टेंपरेचर में सीमाओं की सुरक्षा करते हैं: गृह मंत्री अमित शाह
मानसरोवर आइसोलेशन में 95 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
मानसरोवर आइसोलेशन में 95 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी

मानसरोवर आइसोलेशन में 95 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी

मुख्य समाचार राजस्थान

आबू रोड, निसं। वैसे तो करोना देश और राज्य के अलावा जिले में काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ठीक होने वाले लोगों की ज्यादा संख्या भी खुशी देने वाली है। पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग ठीक हो रहे है। लेकिन संभाग का सबसे बड़ा कोविड केयर सेन्टर आबू रोड के किवरली स्थिति ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा दिया गया मानसरोवर आईसोलेसन केन्द्र है। 8 सौ बेड और बेहतरीन सुविधाओं वाले इस आईसोलेसन केन्द्र में मेडिसीन, मेडिकेसन, मेडिटेशन और योग तथा आध्यात्मिक परिवेश ने चमत्कार कर दिया है। यहॉं अब तक एक हजार से ज्यादा रोगियों को भर्ती किया गया था। परन्तु अभी तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को 137 कोविड मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। मानसरोवर चिकित्सा प्रभारी डॉ सलीम तथा सुखवीर सिंह ने ताली बजाकर लोगों को विदायी दी। शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वाले में ज्यादातर लोग ब्रह्माकुमारीज संस्थान के है जो कुछ दिन पहले ही पाजिटिव आये थे। बाकी लोग रेवदर, आबू रोड ओर पिण्डवाड़ा के है।  

कोरोना प्रभावितों को विदायी करते पदाधिकारी    

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मानसरोवर आईसोलेसन केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सलीम ने बताया कि यहॉं जो भी पेशेन्ट आते है वे बहुत ही खुश होकर जाते है। क्योंकि यहॉ का वातावरण बहुत ही शुद्ध, सात्विक और आध्यात्मिक होने के कारण बहुत जल्दी रिकवरी हो रही है। अभी तक यहॉं एक भी मौत नहीं हुई है।
खान पान और आध्यात्मिक वातावरण से मददः मानसरोवर आइसोलसन केन्द्र में आने वाले सभी कोविड प्रभावितों के भोजन, चाय तथा नाश्ता ब्रह्माकुमारीज संस्थान कर रही है। आध्यात्मिक वातावरण और स्वच्छता, योग, राजयोग तथा सात्विक भोजन से लोगों को ज्यादा लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *